शिक्षण संस्थान

पब्लिक इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं भूगोल विषयों की लगाई प्रदर्शनी

जहांगीरपुर: पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर गौतम नगर में कक्षा 11 और कक्षा 12 के कला और विज्ञान वर्ग के छात्र / छात्राओं ने एक शानदार प्रदर्शनी लगाई । जिसमें कक्षा 11 और 12 के कला वर्ग के छात्र छात्राओं ने भूगोल से संबंधित मॉडल जैसे वॉटर हार्वेस्टिंग ज्वालामुखी आदि तैयार किया और विज्ञान वर्ग के छात्रों ने भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के विभिन्न मॉडल तैयार किये। इनमें से भौतिक विज्ञान के सभी मॉडल जो प्रकाश, वैद्युत और चुंबकत्व पर कार्य करने वाले मॉडल थे, उनका प्रदर्शन किया गया ! हाइड्रोजन गैस का निर्माण कर एक गुब्बारे में भरकर हवा में उड़ाया ! जीव विज्ञान में फेफड़ों का कार्य करना जैसे मॉडल थे,

कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने फ्री एनर्जी पवन चक्की कार्य करते हुए, प्रकाश का परावर्तन व अपवर्तन,विद्युत में समांतर क्रम संयोजन व श्रेणी क्रम संयोजन, व्हीटस्टोन सेतु की कार्यप्रणाली पर मॉडल तैयार किये ! साथ ही छात्रों ने रॉकेट लांचर तैयार किया और रॉकेट लांचर ने विधिवत कार्य भी किया !छात्रों की इस मेहनत को देखकर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने छात्र / छात्राओं और उनको पढ़ाने वाले अध्यापक/ अध्यापिकाओं की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए छात्र /छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की ,

कार्यक्रम के प्रभारी पौरुष कुमार राजन के नेतृत्व में तथा श्रीमती सीमा अत्री व पारुल शर्मा के निर्देशन में एक शानदार व सुंदर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ! छात्र /छात्राओं को जोश, उत्साह एवं व्याख्या करने का तरीका देखने लायक था ! इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ मदन गोपाल शर्मा , संजय कुमार, नेहा शर्मा, सीमा चौधरी, दीपा , गुरीशा, वंदना, पीयूष , उजाला,विवेक एवम समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!