तहसील व ब्लॉक में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन का विस्तार

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद स्थित निशंक की कोठी पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में सिकंदराबाद तहसील एवं ब्लॉक में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को समाप्त करने पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने हेतु संगठन का विस्तार किया। 
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं जिला प्रभारी राजकुमार पीलवान ने बताया कि सिकंदराबाद तहसील एवं ब्लॉक में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता हुआ जा रहा है जिसकी वजह से क्षेत्र के किसान मजदूर एवं अन्य वर्ग के लोगों को तहसील व ब्लॉक से संबंधित कार्यों को कराने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि तहसील परिसर में तहसील के कर्मचारी एवं अधिकारियों के द्वारा प्राइवेट लोग रखे गए हैं जो किसानों के कार्य करने की एवज में मोटी रिश्वत की मांग करते हैं। तहसील व ब्लाक के भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करते हुए कैप्टन नरेश यादव को तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मोहम्मद मजहर अली को ब्लॉक प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान- चौधरी प्रेमराज भाटी सूबेदार गजेंद्र सिंह दया प्रधान मलखान सिंह यादव नीरज भड़ाना झम्मन सिंह यादव बसंत भाटी उधम सिंह धीर सिंह भाटी विजय प्रधान मोहित अधाना जसवंत सिंह भीम सिंह हबीब सैफी बॉबी गुर्जर आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






