दिल्ली एनसीआर

द क्राउन ऑफ इंड़िया 2026 की विनर बनी सुप्रसिद्ध मॉड़ल मिस मेघना

नई दिल्ली: नई दिल्ली के राजेन्द्र भवन ऑड़िटोरियम में नटराज क्लब ने नटराज आर्ट यूनिवर्सल अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। अवार्ड शो में दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित द क्राउन ऑफ़ इंडिया फैशन व मॉडलिंग कांटेस्ट 2026 में सुप्रसिद्ध मॉड़ल मिस मेघना को विजेता चुना गया। आयोजकों ने मिस मेघना को द क्राउन ऑफ़ इंडिया 2026 का सैश/रिबन पहनाकर, गुलदस्ता व प्रतीक चिहन भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगो ने मिस मेघना को जीत पर बधाई दी और उनके साथ फोटो ली। मिस मेघना ने जूरी सदस्यों, आयोजकों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया और अपनी जीत का श्रेय अपने अभिभावकों, सहयोगियों व शुभचिंतको को दिया।

अवार्ड शो के सफल आयोजन के लिए नटराज आर्ट क्लब के चेयरमैन लक्की कश्यप ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, सेलिब्रिटी सिंगर डॉक्टर रमेश अग्रवाल, समाजसेवी चौधरी फिरे सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिंदू सेना वीर गुर्जर सभा श्री देवनारायण महासचिव दिल्ली प्रदेश, अमित गुप्ता डायरेक्टर पीबी इवेंट, रियाजुद्दीन सैफी नेशनल प्रेसिडेंट सोशल यूनिटी फ्रंट ऑल इंडिया, गुर राजेंद्र सिंह टिप टॉप सोशल वर्कर, सरबजीत कौर सेबी सीटीआई जॉइंट सेक्रेटरी. सोशल वर्कर. पवन गेरा एंकर बैद्यनाथ जी, सुनील मित्तल जी, संजीव सुरमा जी, संदीप दुग्गल, जीतू, निधि गोयल, मुकेश जैन, मुकेश भोगल, गुलफाम, राजकुमार, पवन गेरा, रंजीत तनेजा सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!