किसान नेताओं ने किया थाना प्रभारी को सम्मानित

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ने साथियों सहित गुरुवार को नरसैना थाना पहुंचकर थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। किसान नेताओं ने थाना प्रभारी की कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए एक पखवाड़े पूर्व हुए दिल्ली की महिला की बर्बरतापूर्ण हत्याकांड के खुलासे पर संतोष जताया।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र लोधी ने बताया कि थाना प्रभारी गौतम की सूझबूझ से ही दिल्ली की महिला की बर्बरतापूर्ण हत्याकांड के दोषी कानून के कठघरे में खड़े हो पाये। उन्होने हत्याकांड मामले का सफलतापूर्वक अनावरण किए जाने पर थाना प्रभारी का आभार जताया। किसान नेताओं ने थाना प्रभारी को राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नरोत्तम लोधी वीरेंद्र सोनी हरेंद्र सिंह मुकेश कुमार सनी कुमार सतवीर आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही आश्वासन दिया कि कर्तव्य परायणता उनकी पहली प्राथमिकता है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






