पांच दबंग भूमाफियाओं के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर टैक्स कलैक्टर ने कराई रिपोर्ट दर्ज

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सरकारी जमीन पर दो नामजदों सहित पांच अवैध कब्जे दारों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अवैध कब्जे की रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर के आदेश पर टैक्स कलैक्टर नेमपाल सिंह ने दर्ज कराई।
नगर पंचायत की गाटा संख्या 1758 पर अवैध कब्जा कर लिए जाने की लिखित तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी वीर सिंह पुत्र राजपाल, अंकुर पुत्र नानक तथा तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 303(2),324(4) तथा 329 (3) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज कराई गई एफआईआर में उक्त गाटा संख्या में पैमाइश पूरी होने के बाद चिन्हित सरकारी भूमि पर लगाये गये पिलर उखाड़ कर चुरा ले जाने का आरोप भी लगाया गया है साथ ही सरकारी जमीन पर मेड़ तोड़ कर अवैध कब्जा कर लिए जाने का संगीन आरोप भी लगाया गया है।
मामला उच्च न्यायालय में भी रिट याचिका के जरिए विचाराधीन है,मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





