मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया में निकाला पैदल मार्च

सिकंदराबाद: जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र के चार नंबर कट सिरोधन कट सुखलालपुर कट बनवानें,शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार एवं जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते हुए जलवायु प्रदूषण को रोकने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में सांवली के चार नंबर कट से बुलंदशहर जिलाधिकारी कार्यालय तक साइकिल मार्च निकलना था लेकिन प्रशासन ने अनुमति रद्द करतें हुए चौधरी प्रेमराज भाटी को हाउस अरेस्ट कर दिया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व दया प्रधान ने बताया कि शिक्षा और चिकित्सा में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार जौखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने एवं लुहारली टोल टैक्स से बुलंदशहर के बीच में चार नंबर कट सिरोधन कट एवं सुखलालपुर कट पर फ्लाईओवर व फुट ब्रिज बनवानें की मांग को लेकर साइकिल मार्च सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र से बुलंदशहर जिलाधिकारी कार्यालय तक निकल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देना था लेकिन प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दी गई यात्रा को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन प्रशासन के द्वारा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करना और यात्रा को रोकना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने बताया कि साइकिल मार्च की जगह सुबह कार्यकर्ता पैदल मार्च पर निकलने पर अड गए और हाउस अरेस्ट किए गए कार्यकर्ताओं को आंदोलन में शामिल कराया तब शंभू दयाल फार्म हाउस से चार नंबर कट तक पैदल मार्च निकाल करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारी पुलिस फोर्स के साथ सभी समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित पत्र एसडीएम दीपक पाल को सौंपा।
इस दौरान- मास्टर दिनेश नागर प्रेमराज भाटी सुशील प्रधान दया प्रधान विजय प्रधान प्रेम प्रधान धीर सिंह भाटी बसंत भाटी मोहित अधाना राकेश नागर नीरज भड़ाना तेजवीर चौहान मनोज अधाना ऋषि बंसल मलखान सिंह यादव झम्मन सिंह दरोगा रिंकू बैसला कृष्णा नागर नीरज भाटी जाहिद मुंशी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें।