आस्था

पूर्व प्रधान बब्लू द्विवेदी ने कथावाचक व आयोजक तिवारी परिवार को किया सम्मानित

रायबरेली:रायबरेली डीह ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पूरे बुधई मजरे गड़वा में तिवारी परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में वृंदावन से आये कथावाचक श्री अमित मिश्रा जी द्वारा संगीतमयी कथा को सभी कथा प्रेमी मंत्रमुग्ध होकर कथा का श्रवण किया / इस मौके पर दिशा इंटरप्राइजेज के मालिक व पूर्व प्रधान विजय शंकर द्विवेदी (बब्लू) द्वारा कथावाचक श्री अमित मिश्रा जी व अन्य सभी सहयोगी मंडली तथा आयोजक तिवारी परिवार के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया व तिवारी परिवार को इस धार्मिक कार्य के लिए बधाई दी व अपेक्षित सहयोग का वादा किया ,

इस मौके पर आर.ए. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रवि शंकर द्विवेदी, प्रेम शंकर, संदीप, सुशील कुमार सैनी, पुतुआ तिवारी, जग प्रसाद अवस्थी, सौरभ द्विवेदी, राजन, पारस नाथ तिवारी व सैकड़ो कथा प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!