जी डी गोएंका पब्लिक स्कूल ने विज्ञान संग्रहालय का किया शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि तथा विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु 3 फरवरी 2026 को विज्ञान संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में कक्षा तीन से पाँच के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हम सभी विद्यार्थी प्रातः विद्यालय से बस द्वारा संग्रहालय के लिए रवाना हुए। रास्ते भर बच्चों में अत्यधिक उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। संग्रहालय पहुँचने पर वहाँ के मार्गदर्शक ने हमें विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रदर्शनों के बारे में जानकारी दी।
संग्रहालय में हमें मानव शरीर, अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोटिक्स, विद्युत एवं ऊर्जा, प्राकृतिक आपदाएँ, तथा वैज्ञानिक आविष्कारों से संबंधित अनेक आकर्षक उपकरण देखने को मिले। विशेष रूप से अंतरिक्ष अनुभाग में ग्रहों के मॉडल, उपग्रहों की जानकारी और सौरमंडल का दृश्य बच्चों के लिए अत्यंत रोचक रहा।
यह शैक्षिक भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। भ्रमण के अंत में सभी बच्चों ने संग्रहालय भ्रमण को यादगार बताया।







