शिक्षण संस्थान

लखनऊ में आयोजित ‘प्रगति–2026’ कार्यक्रम में गौतम बुद्धनगर की टीम को राज्य स्तरीय सम्मान 

गौतम बुद्धनगर की टीम ने ‘प्रगति–2026’ में बढ़ाया जिले का मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित 

बालिका शिक्षा के क्षेत्र में गौतम बुद्धनगर की उपलब्धि, ‘प्रगति–2026’ में मिला सम्मान

गौतम बुद्धनगर: बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ के दयानंद गेटवे (ऑडिटोरियम), किसान बाजार, गोमती नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम “प्रगति-2026” में गौतम बुद्धनगर जनपद की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्मान प्राप्त किया।

गौतम बुद्धनगर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के नेतृत्व एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय प्रकाश सिंह के सफल मार्गदर्शन द्वारा बालिका शिक्षा टीम लखनऊ कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करने में सफल रही। जिला समन्वयक अमित वर्मा, बिसरख ब्लॉक की नोडल अर्चना पांडेय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दादरी की छात्रा जिया तथा सुगमकर्ता अफसाना को बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गौतम बुद्धनगर की टीम द्वारा “बॉडी टॉक” एवं “जेंडर स्टीरियोटाइप” विषय पर एक विशेष स्टॉल भी लगाया गया, जिसकी उच्च अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। स्टॉल के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, समानता और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा तथा महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, सुगमकर्ताओं, ब्लॉक नोडल एवं बालिका शिक्षा समन्वयकों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।

यह उपलब्धि जनपद गौतम बुद्धनगर के लिए गर्व का विषय है तथा बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देती है।

रिपोर्ट भगवत प्रसाद शर्मा

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!