शिक्षण संस्थान

दौड़ प्रतियोगिता में आर के पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी 

सोनाक्षी प्रथम, साधना द्वितीय तथा राशि तृतीय स्थान पर 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में आर के पब्लिक स्कूल औरंगाबाद की छात्राओं ने बाजी मारी। कक्षा छह की सोनाक्षी प्रथम, कक्षा सात की साधना द्वितीय तथा कक्षा छह की राशि तृतीय स्थान पर रहीं।

टांडा स्टेडियम बुलंदशहर में आयोजित खेलो इंडिया कार्यक्रम में आर के पब्लिक स्कूल औरंगाबाद के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एस पी ग्रामीण,सी डी ओ, ए डी एम सिटी, और नगर पालिका अध्यक्षा दीप्ति मित्तल तथा जिला खेल अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

स्कूल प्रबंधक शाहिद अली प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। तथा महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!