रामनवमी पर निकली महाकाली की भव्य शोभायात्रा

औरंगाबाद (बुलंदशहर )रामनवमी के अवसर पर कस्बे में मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संकीर्तन के साथ राम डोल भी निकला।
नवमी महाकाली कमैटी के तत्वावधान में नवम भवानी की शोभायात्रा धूमधाम से मनोहारी झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मां चामुंडा मंदिर से पूजा अर्चना करने के साथ किया गया। शोभायात्रा में राधा कृष्ण और देवी दुर्गा की मनोहारी सुसज्जित झांकियां भी निकाली गई। रामडोल के साथ श्रृद्धालु संकीर्तन करते चल रहे थे। नगर वासियों ने जगह जगह मां काली को आथित्य देकर स्वागत सत्कार किया और उनका खप्पर भरा। मां काली ने अपने भक्तों को प्रसाद से नवाजा। काली जी का स्वरूप योगेन्द्र सिंह ने धारण किया। मां काली अपने लांगुरियोंनीरज रवि दीपांशु आदि के साथ तलवार से हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रही थीं। अखाड़ा खुशीराम संस्थापक स्वर्गीय लखन लाल सोनी के वंशज कैलाश चंद्र सोनी राजेन्द्र सिंह भूपेंद्र वर्मा सुशील गुप्ता प्रवीण कौशल गौरव अग्रवाल पंसारी मोहित अग्रवाल रोहित अग्रवाल सुजीत कुमार गौरव सौनी आदि सहयोगी रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






