दनकौर

श्रीद्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भगवान परशुराम जयन्ती के उपलक्ष्य में हुए भव्य कार्यक्रम

दनकौर:आज श्रीद्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दनकौर गौतम बुद्ध नगर में तप, त्याग,पराक्रम,का श्रेष्टतम अभिवक्ति भगवान श्री हरि के आवेश अवतार भगवान परशुराम जयन्ती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम तथा माँ सरस्वती के समक्ष कॉलिज के सचिव  रजनीकांत अग्रवाल व प्राचार्य डॉ गिरीश कुमार वत्स के द्वारा दीप प्रज्वल्लित तथा माला अर्पण करके की। इस अवसर पर रजनीकान्त अग्रवाल जी ने अपने उद्धवोधन में भगवान परशुराम जीवन पर तथा उनके आदर्शो पर चर्चा की। तत्पाश्चात कॉलिज के प्राचार्य डॉ गिरीश कुमार वत्स जी ने अपने उद्धवोधन में भगवान परशुराम के द्वारा समाज को दी गई नैतिक मूल्यों पर परिचर्चा की। उन्होंने उनके द्वारा दी इर्ग न्याय और धर्म की रक्षा को लेकर 21 बार पृथ्वी को क्षत्रियों के अत्याचार से मुक्त कराने की जानकारी प्रदत की। साथ ही उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम अपने वचनों पर अडिग रहते थे। और अपने गुरू और माता-पिता के प्रति निष्ठावान थे। इसके बाद अंग्रेजी विभाग से डॉ प्रशान्त कन्नौजिया ने अपने उद्धवोधन में बताया कि भगवान परशुराम ने अपने जीवन काल में समाज के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होने कहा कि आज का समाज उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाकर अपने जीवन को साकारात्मक दिशा में आगे बडा सकते हैं। और साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते है। तत्पश्चात समाजशास्त्र विभाग के राजीव पाण्डेय ने अपने उद्धवोधन में निष्पक्षता पर प्रकाश डाला तत्पश्चात अंग्रेजी विभाग डॉ अजमत आरा ने भी नैतिक मूल्यों को लेकर विचार रखे। कला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ देवानन्द सिंह ने भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में शिक्षक/शिक्षिका-डॉ देवानन्द सिंह, डॉ अजमत आरा, डॉ0 प्रशांत कन्नौजिया,डॉ0 नीतू सिंह, श्रीमती शशि नागर, श्रीमती सुनीता शर्मा, रश्मि शर्मा ,अखिल कुमार, श्रीमती प्रीति शर्मा, चंद्रेश कुमार त्रिपाठी,  इंद्रजीत सिंह,  महीपाल सिंह, रुचि शर्मा, डॉ0 सूर्य प्रकाश, डॉ0 राजीव पांडे,  अजय कुमार,  करन नागर,  पुनीत कुमार गुप्ता,  अंकित कुमार,  बिजेंद्र सिंह,  मुकुल शर्मा,  विनीत कुमार,  रामकिशन सिंह,  राकेश एवं छात्र/ छात्राएँ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!