पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का हुआ भव्य प्रदेश सम्मेलन
महासम्मेलन में चुनाव के नतीजे हुए घोषित

बिजनौर : शहनाई बैंकट हॉल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का भव्य प्रदेश सम्मेलन हुआ, बिजनौर प्रांतीय महासम्मेलन में चुनाव के नतीजे हुए घोषित रवि प्रकाश अग्रवाल बरेली बने प्रदेश अध्यक्ष, एस के सक्सेना प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुलंदशहर, मुकुल अग्रवाल बिजनौर प्रदेश महामंत्री, अलीशा हुसैन सिद्दीकी महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष, बने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का भव्य स्वागत प्रदेश के व्यापारियों द्वारा किया गया उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे, माननीय नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ट अतिथि रहे
मथुरा से कृष्ण मुरारी खंडेलवाल को दिया गया प्रदेश कोषाध्यक्ष, का दायित्व बुलंदशहर से विश्व आनंद शर्मा, राजीव बंसल ,महेश कुमार मित्तल प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए
बुलंदशहर से अध्यक्ष नरेश गोयल एवं जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल की नेतृत्व में गुलावठी, खानपुर, सराय छबीला एवं नगर बुलंदशहर के सैकड़ो व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे जिला सचिव सुमित महेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, नगर प्रभारी विजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय गोयल, जितेंद्र, ललित सिंघल, विश्वास सिंघल, नवीन गोयल, गौरव बंसल, संदीप भूटानी ,हितेश आनंद, दर्पण अरोरा,संचित एलाइंस, बलराम चौकड़ात, अमित बहल सहित सैंकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे,
रिपोर्ट -संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7