दनकौर

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज में गुरु गोविन्द सिंह जी जयन्ती का हुआ आयोजन

दनकौर:आज श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर में कॉलिज सचिव रजनीकान्त अग्रवाल  और प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स जी के दिशा-निर्देशन में गुरु गोविन्द सिंह जी की जयन्ती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन और गुरु गोविन्द सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सचिव रजनीकान्त अग्रवाल  ने गुरु गोविन्द सिंह  के जीवन और उनके योगदान पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।

इसके उपरान्त प्राचार्य डाॅ0 गिरीश कुमार वत्स  ने गुरु गोविन्द सिंह जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला और छात्रों को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया तथा गुरु गोविन्द सिंह जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए और कहा कि हमें गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से हमें सहास, परोपकार और न्याय के लिए लड़ने की प्रेरणा मिलती है। अन्त में प्राचार्य डाॅ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने गुरू गोविन्द सिंह जी के शब्दों के साथ कार्यक्रम को विराम दिया। गुरु गोविन्द सिंह जी के शब्द–

‘जब लगि जगत माँहि धर्म है, तब लगि करहु किशोर सहाय।

जब लगि धर्म न जगत माँहि, तब लगि करहु किशोर सहाय।‘‘

इस इवसर पर समस्त काॅलिज स्टाॅफ एवं छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!