शिक्षण संस्थान

नवरात्रि के पहले दिन शारदा यूनिवर्सिटी में हवन का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में नवरात्रि के शुभ अवसर पर पहले दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी स्कूलों के फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और 500 से अधिक स्टूडेंट्स ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया।

हवन के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और सभी ने मिलकर सुख-समृद्धि, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। इस आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक माहौल को सशक्त किया, बल्कि सभी को एक साथ लाकर आपसी जुड़ाव और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को भी बढ़ावा दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के बीच प्रसाद वितरित किया गया और नवरात्रि के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

श्री वाई. के. गुप्ता प्रो-चांसलर शारदा यूनिवर्सिटी जी ने कहा “नवरात्रि हमारे लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संदेश लेकर आता है। ऐसे आयोजन संस्थान में एक साथ आने और जुड़ाव बढ़ाने का अवसर देते हैं। हम शिक्षा के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी को सफलता व अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”

इस कार्यक्रम में डॉ. आर. सी. सिंह, डॉ. राजीव गुप्ता, डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार, डॉ. सुदीप, स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के डीन डॉ. हेमंत साहनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!