तिरंगा यात्रा को लेकर हिंदू युवा वाहिनी मेरठ मंडल ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
गाजियाबाद:आज हिंदू युवा वाहिनी मेरठ मंडल द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी शिव कुमार राघव, मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष भव्य सिसोदिया, मंडल कोषाध्यक्ष अंकुर जैन, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी प्रदीप पांडेय, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आगामी 19 जनवरी 2025 को होने वाली तिरंगा यात्रा की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस यात्रा का आयोजन मेरठ मंडल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। यह ऐतिहासिक यात्रा युवाओं को देश की अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
यह यात्रा 19 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे हापुड़ चुंगी, गाज़ियाबाद से प्रारंभ होकर माउंट ग्रीन फार्म हाउस, राज नगर एक्सटेंशन पर पहुंचेगी।वहां राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर एक मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज और युवाओं को देश की अखंडता, संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस यात्रा में हिंदू युवा वाहिनी संगठन के विभिन्न जिलों और प्रदेश टीम के सदस्य भी अलग-अलग स्थानों से शामिल होंगे, जो यात्रा को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर जी की गरिमामयी उपस्थिति में यह भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अनिल खेरा, राष्ट्रीय महासचिव विनीत हिंदू का आगमन रहेगा।
यात्रा का विशेष आकर्षण प्रदेश अध्यक्ष कुँवर सिद्धराज सिंह जी का भव्य स्वागत और उनका प्रेरणादायक संबोधन होगा।
आप सभी से अनुरोध है कि इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें।
रिपोर्टर राहुल कंसल