दनकौर

बिना दहेज के शादी करेंगे हितेश चौधरी लग्न सगाई में आई रकम लौटाई

एक मास्टर जी ने घोषणा की हम सभी आपस में भेंट भी नहीं लेंगे सभी ने ताली बजाकर इस बात पर किया सम्मान

दनकौर:जिला गौतम बुद्ध नगर में दनकौर क्षेत्र में जेवर विधान सभा के गांव धनौरी कला में स्व चौधरी वीरेंद्र सिंह जी के पुत्र श्री हितेश चौधरी (पुलिस में si) ने अपनी शादी में दहेज न लेने की घोषणा की है पंडित देव दत्त शर्मा जी के अनुसार कल  5 फरवरी (गुरुवार)को धनौरी कला में हितेश चौधरी जो पुलिस में si हैं की लग्न सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया यह शादी दनकौर क्षेत्र के गांव मुतैना के श्री ब्रजवीर चौधरी की बेटी रचना चौधरी के साथ तय हुई है वर ( दूल्हा… हितेश चौधरी) ने पूरे समाज के सामने घोषणा की कि मैं अपनी शादी में दहेज नहीं लूंगा संपूर्ण समाज ने ताली बजाकर इस बात का सम्मान किया श्री हितेश चौधरी की इस बात का युवा पीढ़ी पर बहुत असरपड़ेगा। सभी क्षेत्र वासियों ने भी चौधरी हितेश चौधरी की बात की जमकर तारीफ की और एक होकर फिर से एक मास्टर जी ने घोषणा की हम सभी आपस में भेंट भी नहीं लेंगे सभी ने ताली बजाकर इस बात पर सम्मान किया चौधरी हितेश जी ने जो धन राशि हाथ पर रखी थी लौटा दी बिना दहेज के शादी होगी संपूर्ण समाज के लिए श्री हितेश चौधरी का यह सराहनीय कार्य है पूरा समाज तथा युवा समाज धन्य हो गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!