शिक्षण संस्थान

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली महोत्सव हर्षोल्लास से हुआ सम्पन्न

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रंगों का पावन पर्व होली बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं माँ शारदे की वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में योगेन्द्र जी,गाजियाबाद संभाग संस्कार केन्द्र प्रमुख, उपस्थित रहे। उन्होंने होली के सांस्कृतिक महत्व, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता पर प्रेरणादायक विचार रखे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी मंच पर आकर होली के महत्व पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह जी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान छात्रों ने सभी शिक्षकों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं। वहीं शिक्षकों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी, जिससे पूरा विद्यालय रंगों और खुशियों से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम मैं विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, राकेश चौहान, ओंकार सिंह, संजय दीक्षित,अनुराग यादव, भास्कर सैनी, सनी चौधरी, पवन ठाकुर, गौरव सिंह, हरिओम शर्मा, धर्मवीर सिंह, अरविंद सिंह मावी, रामवीर सिंह, रूबी चौधरी, अंजू सिंह,सुनीता शर्मा, भावना शर्मा, ज्योति शर्मा, राहुल राजपूत, गोपाल गोयल व समस्त कर्मचारीगण का उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!