पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी में होली मिलन समारोह
शिक्षक और विद्यार्थी सबने खेली गुलाबी होली

औरंगाबाद (बुलंदशहर )पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने जमकर रंग गुलाल और अबीर उड़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक वेद प्रकाश लोधी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से आपसी मतभेदों को भुलाकर होली पर्व की खुशियां मनाने का आग्रह किया। उन्होने हानिकारक कैमीकल युक्त रंग और खाद्य पदार्थों से होने वाले नुकसानों को बताया और उनके प्रयोग से बचने की अपील की।

बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तत्पश्चात सभी अध्यापकों की देखरेख में होली खेली। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। तत्पश्चात शिक्षकों ने होली खेली और मिष्ठान वितरित कर पर्व की बधाई का आदान-प्रदान किया।
प्रधानाचार्य विक्रम सिंह एवं समस्त स्टाफ ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अनेक अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





