बुलन्दशहर

होलिका दहन कर गले लगा कर दी होली की बधाई 

पुलिस व्यवस्था रही चाक चौबंद 

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) कस्बे में शुक्रवार की भोर में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया। बड़ी संख्या में सनातनियों ने होली में नव अन्न जौ की बालियां भूनकर एक दूसरे को गले लगा कर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

शुक्रवार की सुबह पांच बजे होलिका दहन का समय निर्धारित किया गया था। होलिका दहन से पूर्व ही लोगों ने परिजनों सहित होलिका दहन स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया। निर्धारित समय पर पंडित कृष्ण कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। होलिका दहन होते ही एकत्रित जन समुदाय ने बोल होलिका माई की जय के नारे बुलंद करते हुए जौ की बालियां होली की अग्नि में भूनकर प्रदक्षिणा करते हुए होलिका को जौ आदि समर्पित कर अपने परिवार की कुशलता की मनौती मांगी। लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। छोटों ने अपने बड़ों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। लोगों ने घरों पर दस्तक देते हुए भी होली की बधाई दी। थाना प्रभारी नितीश भारद्वाज वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार कस्बा चौकी प्रभारी नीटू मलिक हैड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह कांस्टेबल गौरव कुमार आदि ने मौके पर मौजूद रहकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!