नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
आगंतुक अतिथियों ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में गणमान्य अतिथियों ने विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को उच्च कोटि की श्रेणी में रखते हुए मुक्त कंठ से सराहना की।
सम्मान समारोह का शुभारंभ चेयरमैन सलमा कुरैशी, थाना प्रभारी रामनरायण सिंह, अधिशासी अधिकारी जहांगीराबाद मणि सैनी द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया। विशिष्ट अतिथि हेमंत गुप्ता और अब्दुल्ला कुरैशी रहे।
प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट एवं प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर बुके भेंट कर शाल ओढ़ाकर भावभीना स्वागत सत्कार किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि गणमान्य अतिथियों का आगमन विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।
स्कूली बच्चों ने आगंतुक अतिथियों के सम्मान में सरस्वती वंदना कर स्वागत गान किया और अनेक प्रेरणा दायक शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें सभी ने भरपूर सराहा।
प्रधानाचार्या एवं आगंतुक अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर परिश्रम करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने का आवाहन किया।
गणमान्य अतिथियों ने इस अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, हिंदी और अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता,खेल प्रतियोगिता, बंदनवार प्रतियोगिता, स्वतंत्रता सेनानी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं गणित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा उजागर करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन विद्यालय के कक्षा छह के दो छात्रों आयुष्मान लोहिया और दिव्यांश बंसल ने किया।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद जोशी मोहित शर्मा कन्वेनर लोकेश वर्मा आकाश डांगुर हिमांशी गर्ग रश्मि शर्मा ललिता चौधरी नेहा अंशु गोयल बबीता सिंह आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







