शिक्षण संस्थान

मिशन शक्ति फेस 6 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

गौतम बुद्ध नगर: मिशन शक्ति फेस 6 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी मेधा रूपम के दिशा निर्देश, मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी के मार्गदर्शन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के नेतृत्व और बालिका शिक्षा समन्वयक विनय प्रकाश सिंह के संरक्षण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बालिका शिक्षा में नए आयाम स्थापित करने के लिए सभी की सराहना की और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता दीक्षा, जिला समन्वयक निपुण अमित कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शर्मा, विभिन्न ब्लॉक के एस आर जी, ए आर पी, शिक्षण संकुल, अभिभावक, और बालिका शिक्षा नोडल उपस्थित रहे।

बालिका शिक्षा समन्वयक विनय प्रकाश सिंह ने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

रिपोर्ट भागवत प्रसाद शर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!