बुलन्दशहर

मानव का वाग्दान संस्कार संपन्न सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई 

औरंगाबाद:बालका गांव के प्रतिष्ठित ठाकुर सूरज पाल सिंह के सुपुत्र कुंवर मानव सिंह के वाग्दान संस्कार में सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उनके भावी वैवाहिक जीवन की सुखमय सफलता की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।

बालका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंटर कालेज बालका के प्रबंधक श्री मति सुधा ठाकुर एवं सूरज पाल सिंह ठाकुर के सुपुत्र कुंवर मानव सिंह का वाग्दान संस्कार गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। वाग्दान संस्कार में ग्राम प्रधान फरीदुजमा ख़ान उर्फ चांद मियां, वीरपाल सिंह सुखबीर सिंह भगीरथ सिंह महेश सिंह भोपाल सिंह कलवा सिंह वीर सिंह जगदेव सिंह राकेश सिंह के पी सिंह वधु पक्ष के गांव भोराकलां गुड़गांव हरियाणा निवासी आढ़ती करण सिंह चौहान जंगवीर सिंह अनिल कुमार चौहान सुशील चौहान चेयरमैन मैत्री ग्रुप, सतवीर सिंह लम्बरदार, कमिश्नर रविंद्र सिंह रजावत सरपंच मनवीर चौहान नैपाल सिंह लम्बरदार विक्रम शर्मा यजविंदर शर्मा राजेश चौहान आकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने कुंवर मानव सिंह के आगामी सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। ठाकुर सूरज पाल सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया और आभार जताया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!