बुलन्दशहर

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इग्निस सदन अब्वल 

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होने देश की आजादी में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

भारत के स्वतंत्रता सेनानी विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी चारोंसदनोंइग्निस,टेरा,वेंटस और एक्वा के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूछे गए प्रश्नों का अपने विवेक से सटीक उत्तर दिये। निर्णायक मंडल ने सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले इग्निस सदन को प्रथम घोषित किया।

विजयी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया,उपप्रधानाचार्य प्रमोद जोशी मोहित शर्मा लोकेश वर्मा हिमांशी गर्ग रश्मि शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!