शिक्षण संस्थान

इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA – शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा : इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA -शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। यह एक प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय MSME कार्यक्रम है, जिसे Indian Industries Association (IIA), ग्रेटर नोएडा के सहयोग से आयोजित किया गया।एक्सपो में 80 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन), सोलर, केमिकल्स, डिजाइन, गारमेंट्स, कपड़ा उद्योग और उभरते हुए स्टार्टअप जैसे विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया गया। उत्साहपूर्ण भागीदारी ने MSME क्षेत्र की ऊर्जा और भारत के औद्योगिक भविष्य को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

IIA–शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 ने ज्ञान साझा करने, नेटवर्किंग और नवाचार प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावी और सहयोगात्मक मंच के रूप में अपनी सफलता साबित की। इस आयोजन ने शारदा विश्वविद्यालय और IIA की MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल विकसित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

यह बड़ा इंडस्ट्री–एकेडेमिया प्लेटफॉर्म शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को MSME क्षेत्र के उद्योगपतियों, नवाचारकर्ताओं और उद्यमियों से सीधे मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला। यह एक्सपो एक ऐसा मंच है जहां छात्रों को उद्योग की वास्तविक जानकारी और अनुभव मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अप्रेंटिसशिप और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराना, इंडस्ट्री विजिट्स का मौका देना, लाइव प्रोजेक्ट्स से जुड़ना और स्टार्टअप व उद्यमिता के लिए नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करना है।

पैनल चर्चा, लाइव डेमो, मेंटरशिप सत्र और नेटवर्किंग गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की गहरी समझ मिली। यह पहल ने छात्रों में नवाचार, कौशल विकास और उद्योग के अनुरूप सोच को बढ़ावा दिया।

श्री वाई. के. गुप्ता, प्रो चांसलर ने कहा: “IIA – शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जहां विचार और अनुभव मिलते हैं। हमारा उद्देश्य छात्रों को उद्योग की वास्तविक चुनौतियों से परिचित कराना और उन्हें आत्मविश्वासी प्रोफेशनल और उद्यमी बनने के लिए तैयार करना है। MSME नेताओं से सीधा संवाद उन्हें सही दिशा और प्रेरणा देगा।”

महामंडलेश्वर जलेश्वरानंद गिरि जी ने कहा: “आज के समय में शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग बहुत जरूरी है। इस एक्सपो के माध्यम से हम छात्रों के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनाना चाहते हैं, जहां उन्हें मेंटरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोजर और MSME क्षेत्र में अवसर मिल सकें। यह भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इस कार्यक्रम के दौरान प्रो वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, यशोधरा राज, विक्रांत चौधरी सहित फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ, स्टूडेंट्स आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!