बुलन्दशहर

नगर पंचायत की गाटा संख्या 518 में हुआ अवैध कब्जा 

नगर पंचायत औरंगाबाद में दबंग भूमाफियाओं की पो बारह, नगर पंचायत और राजस्व विभाग की मिली भगत का लगा आरोप

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नगर पंचायत औरंगाबाद में भूमाफियाओं पर शासन प्रशासन का कोई वश नहीं चलता। इसी के चलते अब नगर पंचायत की गाटा संख्या 518 में दबंग भूमाफियाओं ने दिनदहाड़े शासन प्रशासन को खुली चुनौती दी है सरकारी भूमि पर कब्जा करके ।

प्रदेश भर में सबसे अधिक कुख्यात और भूमाफियाओं की चहेती नगर पंचायत औरंगाबाद में अब दबंग भूमाफियाओं ने गाटा संख्या518 में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। एस डी एम सदर से शिकायत किए जाने पर उन्होने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को अवैध कब्जा तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने एक अदने कर्मचारी ओमदत्त को मौके पर भेजकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। ओमदत्त ने कहा कि अब काम रुकवा दिया गया है।

राजस्व विभाग और नगर पंचायत की मिली भगत से सरकारी भूमि पर दबंग भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे रोके नहीं रुक रहे। मामला नोटिस जारी करने, रिश्वतखोरी के जरिए अपना उल्लू सीधा कर शह देने का खेल इस नगर पंचायत में खुलकर खेला जा रहा है। ‌जगह जगह अवैध कब्जे होते हैं शिकायत पर दो चार दिन नोटिस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!