भाकियू(लोक शक्ति) की मीटिंग में लिए गए अहम् निर्णय

जेवर:आज जेवर कैंप कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मीटिंग हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि आने वाली 21 तारीख को गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे का 7% का प्लॉट जो की 8 महीने से धरना प्रदर्शन चल रहा है और आबादी और एयरपोर्ट के मजदूरों की समस्या और एयरपोर्ट में नौकरी का मुद्दा बेरोजगार युवाओं का इसी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व में या तो शासन प्रशासन ज्ञापन देने की व्यवस्था करें या संगठन स्वयं जाकर फलैदा कट पहुंच कर ज्ञापन प्रेषित करेगा माननीय मुख्यमंत्री जी को स्वयं भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी अपने हाथों से ज्ञापन प्रेषित करेंगे क्योंकि प्रदेश व्यापी आंदोलन कर लिए लखनऊ पंचायत कर ली परंतु सरकार किसानों से वार्ता करने को तैयार नहीं अधिकारी वार्ता करने को तैयार नहीं इसलिए संगठन ने यह निर्णय लिया है हो सकता है प्रशासन रोकने का प्रयास करे तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति अंजाम भुगतने को तैयार है आज आंदोलन को आठ महीने पूरे हो गए मजबूरी में कदम उठाया गया है भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की चेतावनी है आज की बैठक मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार की गई जिसमें लगभग सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।







