भारत की बेटी को मिला इटली में सम्मान
अल्पना की कलाकृति को अमेरिका में भी मिल चुका है सम्मान

औरंगाबाद (बुलंदशहर)भारत की बेटी अल्पना मित्तल को इटली की कला संस्था इफिटो आर्ट फाउंडाजोन ने उनकी कलात्मक प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दि यूनीवर्सल जीनियस पुरस्कार से सम्मानित किया है। संस्था के चयनकर्ता साल्वातोर रुस्सो और फर्नास्को सावर्यो रुस्सो तथा संस्था के कला निर्देशक सेंडृो सैराडिफाल्को ने अल्पना मित्तल की कलाकृति को उच्च कोटि का बताते हुए पुरस्कार के लिए चयनित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह इटली के मिलान शहर के राष्ट्रीय संग्रहालय नेशनल म्यूजियम आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी लियेंडृो दा विंची में संपन्न हुआ।
अल्पना मित्तल बुलंदशहर के मौहल्ला ईंटा रोडी शीतलगंज निवासी स्वर्गीय लाला हरगोविंद जी की पौत्री तथा इंजीनियर स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश अग्रवाल जी की सुपुत्री हैं।
विदित हो कि अल्पना मित्तल तेजस्विनी की कला प्रदर्शनियां अमेरिका के न्यूजर्सी न्यूयॉर्क और सैक्रामेंटो के साथ साथ इंग्लैंड के लंदन शहर में भी आयोजित हो चुकी हैं । यही नहीं उन्हें कला के क्षेत्र में योरोप, अमेरिका इंग्लैंड की विभिन्न प्रदर्शिनियों और कला प्रतियोगिताओं में अनेक सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं । वर्ष 2022 में उनकी कलाकृति युक्त झंडा न्यूयॉर्क के राकफेलर सैंटर पर फहराया गया था। और उनके द्वारा चित्रित प्यानो न्यूयॉर्क सिटी के बस स्टैंड पर आज भी प्रदर्शित है। उनकी जीवनी अमेरिका के प्रमुख व्यक्तियों की जीवनी मर्काईट् ह्यूज हू इन अमेरिका नामक पुस्तक में ससम्मान प्रकाशित हुई थी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






