शिक्षण संस्थान

गलगोटिया विश्वविद्यालय में वैश्विक बौद्धिक संपदा कानून पर अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा:गलगोटिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में “वैश्विक बौद्धिक संपदा कानून का व्यवहारिक पक्ष” विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक चला। इसमें अमेरिका के पेन स्टेट डिकिन्सन लॉ के एसोसिएट क्लीनिकल प्रोफेसर और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ क्लिनिक के निदेशक प्रोफेसर जोनाथन डी’ सिल्वा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

इस पाठ्यक्रम में स्कूल ऑफ लॉ के बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, एलएलबी (तीन वर्षीय कार्यक्रम) और एलएलएम के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारत और अमेरिका में बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही अमेरिका में इस क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों ने सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया और विषय में गहरी रुचि दिखाई।

पहले दिन प्रोफेसर डी’ सिल्वा ने भारत और अमेरिका के बौद्धिक संपदा कानून की तुलना करते हुए पेटेंट और ट्रेडमार्क कानूनों पर चर्चा की। दूसरे दिन उन्होंने अमेरिका में बौद्धिक संपदा वकील के रूप में काम करने की प्रक्रिया और उससे जुड़े व्यावहारिक पहलुओं के बारे में बताया। तीसरे और अंतिम दिन उन्होंने विदेशी देशों में बौद्धिक संपदा कानून के क्षेत्र में करियर बनाने के अवसरों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!