स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से नट की मढ़िया गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित

बिलासपुर: स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आज नट की मढ़िया गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग, दनकौर से खंड सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक श्रीमती आदर्श बाला तथा गांव की आशा कार्यकर्त्री उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती आदर्श बाला ने महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य और सेल्फ-केयर के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महक ग्रुप द्वारा “स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार” विषय पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने सराहा।
इसके साथ ही महिलाओं के लिए पोषण थाली प्रतियोगिता, पारंपरिक कौशल प्रतियोगिता तथा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उपहार वितरित किए गए।
रिपोर्ट -घनश्याम पाल






