किरायेदार मां बेटी की लड़ाई में दखल देना भारी पड़ा घर की मालकिन को
मां बेटी ने अपनी लडाई छोड़ जमकर धुना मकान मालकिन को

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बे के एक मौहल्ले में मकान मालकिन की उसकी किरायेदार मां बेटी ने जमकर धुनाई कर डाली। यही नहीं मां बेटी की शह पर कुछ और लोगों ने भी घर में घुसकर। मकान मालकिन के परिजनों की जमकर कुटाई कर डाली । पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजदों सहित सात आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सभी नामजद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
मौहल्ला ईदगाह निवासी इरशाद पुत्र बाबू ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसके मकान में किरायेदार मां बेटी आपस में लड़ रहीं थीं। किरायेदार मां बेटी को आपस में लड़ते देखा तो मेरी पत्नी आयशा ने दोनों को समझने का प्रयास किया तो दोनों मां बेटी आपस में लड़ाई छोड़ मेरी पत्नी आयशा से भिड़ गई और उसे जमकर मारा पीटा। उसी समय उसके घर में पडौसी के तीन लड़के अपने साथ कुछ और लड़कों को साथ लेकर घुस आये और मेरी पत्नी ,सास, मां, और भतीजे को बुरी तरह मारपीट कर ज़ख़्मी कर दिया। हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जहीरा, उसकी मां सुमैय्या ,अलीम, सलीम ,निजाम , पुत्र गण शम्मू व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सभी नामजद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






