कक्षा नौ में कशिश और कक्षा ग्यारह में दीपांशी ने बाजी मारी
आर के पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल घोषित रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

औरंगाबाद (बुलंदशहर )आर के पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शनिवार को वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। विद्यालय का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयद हिमायत अली एवं प्रबंधक शाहिद अली ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सैयद हिमायत अली ने कहा कि परिश्रम और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जाना संभव है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरी मेहनत और लगन से करते हुए अपने अभिभावकों और स्कूल का नाम रोशन करना चाहिए,

परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहे ।
प्री नर्सरी में लिवा , लक्ष्य और अफनान क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
नर्सरी में लक्ष्य,अलीजा, दीपांशु राज, एल के जी में कुंज, जुबैर व अमना अल्वी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा चार में उजर महमूद, साक्षी,मानवी व नकुश पाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में सुधा , आस्था चौधरी,इलमा ने और कक्षा नौ में कशिश बालियान, युगल,सबीना ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
कक्षा ग्यारह पी सी एम में दीपांशी शर्मा,पिहू भटनागर,माही सिंघल और पी सी बी में दुआ फातिमा, पूजा भाटी,गरिमा, ग्यारह कामर्स में अक्शा, स्नेहा, तथा नमन शर्मा ने पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
परीक्षा फल देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने अनुशासन और कड़ी मेहनत का संदेश देते हुए सभी सफल छात्रों को बधाई दी और स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया व प्रबंधक शाहिद अली ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






