किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नोएडा सीएमओ के नाम सौपा ज्ञापन

नोएडा: शुक्रवार 13 मार्च को किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर 63 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व ज्ञापन सौंपा गया
इस दौरान प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया कि बिसरख ब्लांक के अंतर्गत में पोलियो मानदेय के कर्मचारियों को पिछले दो सालों से वेतन नहीं दिया गया एवं सरकारी अस्पतालों में चल रही अनियमितताएं व चिकित्सा सुविधाओं को सुधारने के लिए एसीएमओ सिरोही को ज्ञापन सौंपा गया एसीएमओ ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया मार्च के अंत तक सभी का रुका हुआ वेतन दे दिया जाएगा है ,
इस मौक़े पर रमेश कसाना, पप्पू प्रधान,अमित नागर, अरविंद सेकेटरी, सावित्री देवी,जय प्रकाश चौहान ,अर्जुन प्रजापति,रज़्ज़ाक़ ठेकेदार, संजय कसाना सहित दर्जनों लोग मौक़े पर उपस्थित रहे






