दनकौर

किसान एकता संघ ने किया दनकौर नगर कमेटी का गठन

दनकौर:आज चौ सोरन प्रधान जी के आवास पर किसान एकता संघ संगठन की कमेटी का गठन हुआ। दनकौर की जनसमस्याओं से परेशान होकर लोगो ने इस कमेटी का गठन किया। सफाई व्यवस्था, नाली सफाई व्यवस्था, बिजली बिल की व्यवस्था व पानी निकासी की समस्या आदि सभी समस्याओं को लेकर सभी साथी एकजुट होकर काम करेंगे। इस कमेटी में सभी वर्ग ओर वार्ड के लोग शामिल हैं। जो नगर में घूम घूम कर समस्याओं से नगर पंचायत को रूबरू करा कर उनका समाधान करायेंगे।

इस मौके पर सोरन प्रधान, दीपक कौशिक, आलोक गोयल, पुनीत गोयल, रविंद्र नागर, प्रिंस चंदेलिया, केशव शर्मा, मनोज बिरयानी वाले, सुमित सूद, सोनू भाटी, दुर्गेश शर्मा, महेश गौतम, बॉबी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!