दनकौर

किसान एकता संघ ने अधिशासी अधिकारी के साथ की वार्ता   

दनकौर : आज किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान जी के नेतृत्व में किसान एकता संघ दनकौर नगर की टीम ने नगर पंचायत दनकौर अधिशासी अधिकारी के साथ वार्ता की.चौ सोरन प्रधान ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था, बिजली,सलारपुर अंडरपास पर बने डंपिंग ग्राउंड से बीमारी पैदा हो रही है। उसे हटाया जाए पानी के बिल की जो अवैध उगाई हो रही है उसे बंद किया जाए टूटी सड़के दनकौर के चारों तरफ जल भराव हो रहा है । कस्बे में नगर पंचायत ने जो तानाशाही रवैया और लापरवाही अपना रखी उसमें सुधार करे और कस्बे की समस्या अगर हल नहीं होती है तो किसान एकता संघ संगठन जल्द नगर पंचायत दनकौर पर एक बड़ा आंदोलन करेगा,

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान जी ,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा सूर्यवंशी, जेपी नागर,कुणाल एकलव्य,सोनू योगी,सोनपाल सिंह,केशव नागर, रविन्द्र नागर , बीके चौहान, केशव शर्मा आलोक गोयल मनीष गुप्ता आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!