दनकौर
असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेलर बने जतिन कुमार का किसान एकता संघ ने किया सम्मान

दनकौर: डूंगरपुर रीलखा गांव निवासी जितेंद्र कुमार जो असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेलर (दिल्ली तिहाड़ जेल)बने उनका सम्मान किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान जी व कार्यकर्ताओं ने किया।
चौ सोरन प्रधान जी ने कहा कि आज जतिन कुमार ने अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे गांव के बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। बच्चों की कड़ी मेहनत लगन और ईमानदारी ने आज जतिन को ऊंचे मुकाम पर पहुंचा दिया। हमें अपने बच्चों पर गर्व है और हम आशा करते हैं कि आगे भी क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर चौ सोरन प्रधान, विक्रम नागर, पप्पे नागर,फैजान डीलर,समर त्यागी,सलेक भाटी, दीपक कौशिक, सोनू आदि लोग मौजूद रहे।






