किसान महापंचायत को लेकर किसान एकता संघ की बैठक हुई संपन्न

ज़ेवर: किसान एकता संघ के जेवर अध्यक्ष के आवास पर यमुना औधोगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय पर होने वाली किसान महापंचायत को लेकर बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान जी ने की संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने किया बैठक को संबोधित करते हुए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वनीश प्रधान ने बताया की जनपद गौतम बुध नगर के जनप्रतिनिधियों सांसद व विधायकों को शर्म आनी चाहिए 400-500 किलोमीटर दूर के, लोगों को यहां कम्पनियों में रोजगार दिया जाता है और हमारे जनपद गौतम बुध नगर के युवाओं को सभी, कम्पनी अपने गेट से भगा देती है इस तरह को दोहरा रवैया क्यों वोट जनपद गौतम बुध नगर के बेरोजगार युवाओ का लेकर सांसद, विधायक बनते हैं और नौकरी बहार से आये लोगों को क्यों इस बार बेरोजगार युवा मन बना रहे है 2027 के विधानसभा चुनाव में यहां के जनप्रतिनिधियों सांसद विधायकों को सबक सीखा कर रहेगा,
गौतम बुध नगर के बेरोजगार युवाओं का शोषण व दमन है इसे किसान एकता संघ बर्दाश्त नहीं करेगा और युवाओं के साथ विरोध में साथ रहकर जनप्रतिनिधियों का व भाजपा के सांसद विधायको का पुरजोर विरोध करेगा, इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनीश प्रधान, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम नागर, प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा, मनीष एडवोकेट नवादा, प्रदेश प्रवक्ता उमेद एडवोकेट, प्रमोद हूण, फिरोज खान, फरमान त्यागी, भूरा ख़ान, इसराइल खान, दीपक कुमार, पंडित नीरज शर्मा बनवारीपुर, प्रदीप कुमार, समीर, कोमल कुमार, सिराजुद्दीन, अजय कुमार, दुर्गेश शर्मा, शिवम शर्मा, वलेश भाटी कैलाश आदि लोग मौजूद रहे।







