किसान एकता संघ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कृषि उत्पादन मंडी समिति दनकौर पर दिया धरना

दनकौर: दनकौर मंडी समिति में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आज किसान एकता संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजकीय धान क्रय केंद्र दनकौर मंडी पर धान न तुलवाने पर राष्ट्रीय सचिव कृष्णा बैसला के नेतृत्व में धरना शुरू किया।

अनाज मंडी में सरकारी धान केंद्र पर किसानों का धान एक हफ्ते से पडा हुआ है। जिसकी तुलाई नहीं की जा रही है। सरकारी मंडी इंस्पेक्टर किसान के धान को नहीं ले रहे हैं। जिससे खुले में किस का धान पड़ा हुआ है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता किसान एकता संघ मंडी कार्यालय धरने से नहीं उठेगा,
इस मौके पर श्री कृष्ण बैसला, मेहरबान अली, भूपेंद्र नागर, विक्रम नागर, पप्पे नागर उम्मेद एडवोकेट, संजय प्रधान, जेपी नागर,जीतन नागर, सुरेंद्र चपरगढ, दुर्गेश शर्मा, अकरम अली, अनिल नागर, हेमराज बीडीसी, गोलू प्रधान, आदि लोग मौजूद रहे,





