किसान एकता संघ ने महापंचायत को लेकर वीवो कंपनी को सौंपा ज्ञापन

दनकौर :आज किसान एकता संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव श्रीकृष्ण बैंसला के नेतृत्व में वीवो कम्पनी (सैक्टर 24 यमुना विकास प्राधिकरण) के एडमिन एच. आर.अनिल यादव को युवाओं के रोजगार को लेकर ज्ञापन सौंपा। उम्मेद एडवोकेट ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण में क्षेत्रीय युवाओं के रोजगार को लेकर 40%भागीदारी है। लेकिन यहां हमारी ज़मीन पर लगी कम्पनीयां हमारे युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है इन्हें लोकल बताकर 200 किमी दूर के लोगों को रोजगार दे रही है।अगर 30 मार्च तक कम्पनी युवाओं को रोजगार देना शुरू नहीं करेगी तो आने वाली 30 मार्च को किसान एकता संघ वीवो कम्पनी पर बडा आंदोलन करेगी।
इस मौके पर श्रीकृष्ण बैसला , पप्पे नागर, विक्रम नागर, उम्मेद एडवोकेट , हेमराज बीडीसी,जेपी नागर, गंगाराम,जीतन नागर, अनिल नागर,फैजान अली,अकरम, रोहित, मोहित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,






