किसान एकता संघ करेगा यमुना औधोगिक विकास प्राधिकरण का घेराव

दनकौर:आज किसान एकता संघ की बैठक गांव बल्लू खेडा मे बचन सिंह की अध्यक्षता में व पंचायत का संचालन जिला अध्यक्ष पप्पे नागर ने किया, संगठन में आस्था जताते हुए गांव के वरिष्ठ व युवा साथियों ने संगठन की सदस्यता भी ली, इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान जी ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के अधिकारी किसानों का दमन कर रहे हैं पूरानी आबादियों को तोड रहे हैं, यहां के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को लोकल कह कर कम्पनी गेट से भगा देती है, यहां के स्थानीय विधायक व क्षेत्रीय सांसद भी किसानों की मांगों को लेकर कभी गंभीर नहीं दिखते लेकिन किसान एकता संघ इन अपनी मांगों को लेकर गंभीर है हम अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आबादी बचाओ आंदोलन के तहत यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर हजारों किसानों मजदूरों व भूमिहीन किसानों के साथ 16 फरवरी को पहुंच रहे हैं
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण बैसला, मेहरबान अली, जोरा भाटी, राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम नागर, आयोजक टोडी प्रधान, जगदीश प्रधान, जिला अध्यक्ष पप्पे नागर, प्रदेश प्रवक्ता उमेद एडवोकेट, जगत सिंह, शब्बीर ऐछर, महेंद्र सिंह कंसाना, रोहित कादलपुर, योगेश जटटारी,मोनू,अकरम चौधरी सोशल मीडिया प्रभारी गौतम बुध नगर, इसराइल खान, संजीत सिंह, गुडडू नागर, संजय सैनी, अशोक कुमार, दिनेश छोकर, किरणपाल, धर्मजीत सिंह, दुर्गेश शर्मा, मनोज नागर महमदपुर, कुलदीप गौतम, सुरेन्द्र बंसल चपरगढ़, सुरजन, राममेहर प्रधान बललु खेड़ा, गोलू प्रधान, मुकेश कुमार, गौरव एडवोकेट, मास्टर कृष्ण बंसल चपरगढ़, राहुल कुमार, चन्द्रपाल सिंह, वचन सिंह, चतर सिंह, कौशेनदर छोकर, कपिल सहित पंचायत में गांव के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।







