किसान मंच
वीवो कम्पनी पर होने वाली किसान महापंचायत स्थगित

दनकौर: 29 मार्च रविवार को किसान एकता संघ की वार्ता वीवो कंपनी में एच आर हैड राहुल खन्ना व दक्ष चौधरी से हुई । कम्पनी के अधिकारीयों के साथ सार्थक वार्ता के बाद किसान महापंचायत स्थगित हो गई है ,
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान जी ने कहा अगर भविष्य में कम्पनी क्षेत्रिय बेरोजगार युवाओं नौकरी नहीं देंगी तो हम कम्पनी के खिलाफ आंदोलन करेंगे।इस मौके पर चौ सोरन प्रधान,पं प्रमोद शर्मा, उम्मेद एडवोकेट, मनीष एडवोकेट, सुमित चपरगढ़, जेपी नागर,जीतन नागर आदि लोग मौजूद रहे।






