बुलन्दशहर

लक्ष्य बने मिस्टर फेयरवेल खुशी बनी मिस फेयरवेल 

जे पी विद्या मंदिर तौमडी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)जे पी विद्या मंदिर तौमडी में शनिवार को बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजक खेल आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि जीवन में ईमानदारी लगन और मेहनत से निरंतर प्रयास करें तो हर लक्ष्य हासिल किया जाना संभव है। तनाव मुक्त परीक्षा दें। असफलता से निराश ना होकर और अधिक बेहतर प्रयास करें।

इस अवसर पर सीनियर कक्षाओं के बच्चों ने अनेक शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विभिन्न मनोरंजक खेल खेले।

कक्षा ग्यारह की छात्राओं ने सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को मुग्घ कर दिखाया। बच्चों ने हास्य नृत्य करते हुए वातावरण में उमंग और उत्साह का संचार कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रा सारिका और मिस फेयरवेल खुशी द्वारा प्रस्तुत नृत्य रहा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारह की छात्राओं दृष्टि और रूही द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।

निर्णायक मंडल ने लक्ष्य को मिस्टर फेयरवेल और खुशी को मिस फेयरवेल चुना।

निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्या के अलावा दीप्ति शर्मा और मनीष चौधरी शामिल रहे।

संदीप चौधरी, राखी,नीवी अग्रवाल जितेश कुमार जितेंद्र भारद्वाज चंद्र प्रताप सिंह प्रमोद खरवार योगेश कुमार बृजेश कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। विदाई ले रहे सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। फोटो सेशन और भोज द्वारा समारोह को यादगार बना दिया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!