विधिक शिक्षा में मातृभाषा की भूमिका’ विषयक व्याख्यान आयोजित

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस तथा भारतीय भाषा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में “विधिक शिक्षा में मातृभाषा की भूमिका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन 18 फ़रवरी 2026 को किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रो राणा प्रताप सिंह हैं जिनके प्रेरक नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन के कारण यह शैक्षणिक आयोजन संभव हो पाया ।
कार्यक्रम में लॉ स्कूल के अधिष्ठाता डॉ. के. के. द्विवेदी ने अपने स्वागत वचन में मातृभाषा के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. आलोक शर्मा तथा सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री जयदीप राय ने अपने विचार व्यक्त किए।
अपने उद्बोधन में प्रो. आलोक शर्मा ने विधिक शिक्षा में मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्याय तक वास्तविक पहुंच तभी संभव है जब विधि की भाषा जनसामान्य की भाषा से जुड़ी हो। श्री जयदीप राय ने इस बात पर बल दिया कि मातृभाषा में विधिक शिक्षा से न केवल विद्यार्थियों की समझ बेहतर होती है, बल्कि न्याय व्यवस्था अधिक सुलभ, पारदर्शी और समावेशी बनती है। वक्ताओं ने जिस गहराई, स्पष्टता और रूचिकर ढंग से मातृभाषा और विधिक शिक्षा के संबंध और भूमिका को प्रस्तुत किया, वह सभी दर्शकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक रहा ।
इस महत्वपूर्ण व्याख्यान के सफल आयोजन के उपरांत विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार तिवारी द्वारा कार्यक्रम के अथितियों, संयोजक, उपस्थित प्राध्यापक गण और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संयोजन लॉ स्कूल की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका सिंह द्वारा किया गया।
अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा के संवर्धन और प्रोत्साहन की दिशा में सार्थक विमर्श को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन लॉ स्कूल की छात्राओं सृष्टि और अनुष्का द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में लॉ स्कूल के विद्यार्थियों रितुराज, हुसैन, श्रुती, अनुश्री, जियाना, पलक, गौतम, आर्यन, मनीष, अतिशुभ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस कार्यक्रम में विधि, समाजशास्त्र और हिंदी विभाग से डॉ प्रकाश चंद्र दिलारे, डॉ रेनू यादव, डॉ दिवाकर गरवा, डॉ विभावरी, डॉ ममता, डॉ अनिता यादव, डॉ अखिलेश कुमारी, श्री दीपक, श्री पवन यादव, श्री रवि प्रकाश राहुल, सुश्री यामिनी, सुश्री पूजा प्राध्यापकगण उपस्थित रहे







