नन्हे मुन्नों ने खेली आर के पब्लिक स्कूल में रंग बिरंगी होली
धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव

औरंगाबाद( बुलंदशहर )आर के पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने उमंग और उत्साह पूर्वक होली खेली और एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
महोत्सव का शुभारंभ प्रबंधक शाहिद अली एवं प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में प्रबंधक ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उमंग और उत्साह पूर्वक होली मनायें। प्रधानाचार्य ने बच्चों को प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलने का संदेश दिया और कहा कि कैमीकल युक्त रंग त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होते हैं इनके प्रयोग से बचें। उन्होने कहा कि सभी गिले शिकवे ,वैर भाव, और परस्पर वैमनस्य को भुला कर होली का त्योहार मिलजुलकर शांति पूर्वक मनायें। साथ ही किसी भी प्रकार का नशा अथवा स्टंट आदि ना करें।
बच्चों ने मिलजुलकर रंग गुलाल लगाकर होली खेली और सभी अध्यापकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और होली खेली। मिष्ठान वितरित कर समारोह का समापन किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





