बुलन्दशहर

सामाजिक सुधारों की जनक थीं लोक माता अहिल्याबाई होल्कर 

उनके आदर्शों पर चलकर हर बालिका बन सकती है अहिल्याबाई 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत ब्लाक लखावटी में संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर को सामाजिक सुधारों की जनक करार देते हुए कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर हर नारी अहिल्याबाई होल्कर बन सकती है।

ब्लाक मुख्यालय लखावटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारी बैंक के चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता डी के शर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने मां भारती एवं महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि डीके शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि ईश्वर पहलवान का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संगोष्ठी को संबोधित करते डी के शर्मा ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति समारोह जन जागरण के उद्देश्य को लेकर आयोजित किए जा रहे हैं। महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने देश प्रेम नारी उत्थान और सामाजिक सुधारों के लिए अपने सर्वस्व को न्यौछावर कर एक आदर्श प्रस्तुत किया। उनके आदर्शों पर चलकर मानवता की रक्षा करना संभव है और हर नारी अहिल्याबाई होल्कर बनने में सक्षम हो सकती है।

ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होल्कर के न्यायप्रिय शासन सामाजिक सुधारों और मानवीय मूल्यों के सरोकारों को गिनाया। महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होने उन्हें आदर्श सर्वोच्च स्थान का अधिकारी बताया। संगोष्ठी का संचालन शिवाली मंडल अध्यक्ष डॉ मोहित कपासिया ने किया। मंडल अध्यक्ष हरीश लोधी ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सैंकड़ों महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!