व्यक्तिगत स्वच्छता और जैविक खेती के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
एन एस एस शिविर स्वयंसेवकों ने ग्राम मूढ़ी बकापुर में किया आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई द्वारा ग्राम मूढ़ी बकापुर में लगाए गए सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन व्यक्तिगत स्वच्छता और जैविक खेती विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वयं सहायता समूह अध्यक्षा पिंकी एवं उनका समूह रहा। अपने संबोधन में उन्होने स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि स्वच्छ वातावरण और अच्छी व्यक्तिगत साफ-सफाई स्वास्थ्य और उत्तम जीवन के लिए बेहद जरूरी है।
जैविक खेती के लाभों को गिनाते हुए बताया कि रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद को उपयोग करना चाहिए इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
स्वयं सेवकों ने गांव में स्वच्छता और जैविक खेती के विषय में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने अनुशासन बद्ध रहकर उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ प्रशांत सिंह ने किया और आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही ग्रामीणों को जैविक खेती अपनाने का संदेश दिया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






