किसान मंच

युवाओं को रोजगार की माँग को लेकर 30 मार्च को वीवो कंपनी पर होगी महापंचायत

दनकौर/ ग्रेटर नोएडा : रविवार को किसान एकता संघ ने यीडा क्षेत्र के गाँव चक जलालाबाद में एक बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता श्री कुंदन सिंह ने और संचालन वीके चौधरी ने किया। इसमें क्षेत्रीय किसानों के बच्चों को रोजगार देने के लिए आगामी 30 मार्च को होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए लोगों से आह्वान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में किसानों और उनके बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है, क्षेत्रीय कंपनियों में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए किसान एकता संघ प्रतिबद्ध है।

इस दौरान संगठन में आस्था जताते हुए कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की जिसमें टिंकू सिंह को जिला सचिव, श्री हरिश्चंद को ग्राम संरक्षक, अनिल सिंह को ग्राम अध्यक्ष और रोबिन सिंह, रिंकू सिंह, पिंटू सिंह समेत दर्जनों लोगों को जिला कार्यकारणी में शामिल किया गया।

इस मौके पर सोरन प्रधान, श्रीकृष्ण बैसला, उम्मेद एडवोकेट, पप्पे नागर, जेपी नागर, सतीश कनारसी, विक्रम नागर, अनिल नागर,जीतन नागर, रोहित गौतम,अकरम खान,फरमान अली,सलेक भाटी,नानक चंद, डॉ. सुरेश, मोहित समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!