फर्जी वोटिंग के आरोपों के चलते मंडी कमेटी भंग
पुनः चुनाव तक कोई आधिकारिक अध्यक्ष नहीं का लिया गया फैसला

औरंगाबाद( बुलंदशहर)नवीन अनाज मंडी स्थित उप फल सब्जी मंडी कमेटी अब भंग कर दी गई है। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में फर्जी वोटिंग के आरोपों के चलते सब्जी मंडी के आढ़तियों ने सामूहिक रूप से उक्त निर्णय लिया। मंडी सचिव को पत्र लिखकर आढ़तियों ने अपने इस निर्णय की जानकारी दी है।
उप फल एवं सब्जी मंडी कमेटी ने मंडी सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि विगत 3 जनवरी को मंडी कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया था। इस चुनाव में भारी धांधली और फर्जी वोटिंग हुई थी। इसके चलते सभी ने मिलकर
मंडी कमेटी भंग करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष पद के लिए पुनः निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराया जाएगा। चुनाव संपन्न होने तक कोई भी व्यक्ति आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष नहीं है।
पत्र पर दयानंद गुप्ता हिमांशु गुप्ता योगेश कुमार बाबू खां हाजी यूनुस रियाजउद्दीन कुरैशी गोलू भोलू सुनील लोधी अनुज हितेश लोधी हारुन फारूक आदि के हस्ताक्षर हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







