ग्रेटर नोएडा

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों की जॉइंट सी पी के साथ हुई बैठक

ग्रेटर नोएडा :संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के प्रतिनिधियों ने 7 जनवरी को होने वाली वार्ता के सम्बन्ध में जॉइंट सी पी के साथ हुई बैठक में जिला प्रशाशन एवं सभी परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति और उपलब्ध दस्तावेजों के सम्बन्ध चर्चा हुई, कल दोपहर 1 बजे जिला कलेक्ट्रेट में वार्ता का समय तय हुआ।

उधर ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में जेल गए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कल 7 जनवरी को जिला प्रशाशन और प्राधिकरणों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ सभी परियोजनाओं से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर होने वाली वार्ता के सम्बन्ध में ज्वाइंट सी पी शिवहरि मीणा से पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 नोएडा में संयुक्त किसान मोर्चा में जुड़े सभी किसान संगठनों के नेताओं की चर्चा हुई।

इस दौरान जॉइंट सीपी ने जिला प्रशासन और प्राधिकरणों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों से बात की तथा कल होने वाली वार्ता का स्थान जिला कलेक्ट्रेट और समय दोपहर 1 बजे निश्चित होने की सूचना संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की दी है।

उधर 10% प्लॉट एवं नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ दिए जाने की मांग को लेकर संघर्ष करने वाले और जेल गए किसानों के सम्मान में ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में संयुक्त किसान मोर्चा में जुड़े कई किसान संगठनों के नेताओं का महावीर प्रधान के आवास पर स्वागत कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों के नेताओं में से किसान नेता सुनील फौजी एडवोकेट, भारतीय किसान यूनियन अजगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर, मीडिया प्रभारी नीरज सरपंच नवादा, भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी और किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना और जय जवान जय किसान मोर्चा के संजय नेता बोडाकी, देवेंद्र भाटी भोगपुर, श्रीपाल प्रधान रामगढ़, अशोक चौधरी आदि सहित किसान आंदोलन में जेल गए अन्य उपस्थित नेताओं का सम्मान किया गया,इस मौके पर भंवर सिंह नागर, युवा नेता भगत सिंह दादूपुर, महावीर प्रधान आदि सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग और युवा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!