30 दिसम्बर को जीरो पांइट पर होने वाली महापंचायत को लेकर बैठक

दनकौर:आज भारतीय किसान यूनियन ( कृषक शक्ति ) द्वारा मिर्जापुर कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश सलाहकार विजय प्रधान व संचालन जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर नें कहा की संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 30 दिसम्बर को ग्रेटर नौएडा के जीरो पांइट पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बहुत बडी तादाद में किसान एकजुट होंगे। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी उपस्थित रहेंगे। उन्होने बताया की 25 नवम्बर से संयुक्त किसान मोर्चा लगातार 10 प्रतिशत प्लाट, 2013 कृषि कानून लागू करने की मांग, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा आदि मांगों को लेकर धरनारत है। शासन प्रशासन नें शान्तिपूर्ण चल रहे धरने को गलत नीतियों के तहत खत्म करने का प्रयास किया। हमारे लोगों को जबरदस्ती उठाकर जेल में बन्द कर दिया गया। जिले के किसानों की आवाज को तानाशाही रवैये से दबाने का प्रयास किया गया। किसानों पर झूठे मुकदमे लगाए गए। मगर ये लोग हमें मुद्दों से नहीं भटका सकते, जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक किसान आंदोलन करते रहेगें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी नें संगठन के कार्यकर्ताओं से महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। बैठक को राष्ट्रीय सलाहकार रामभरोसे शर्मा, संरक्षक एच पी छौंकर, राष्ट्रीय महामन्त्री रंजीत नम्बरदार, राष्ट्रीय महासचिव रोतास भाटी, मुकेश गाॅड, राष्ट्रीय प्रवक्ता रवीन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय सचिव विनोद सोलंकी, युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अनिल भाटी, संजय सिसौदिया, अशोक प्रधान, हरदेव पलहाका, प्रमोद भाटी, रोहित चौधरी आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान सुरजन सिहं, खैमी पहलवान, निरंजन गौड, महेश शर्मा, नरसिहं चचोई, सतीश गौड, रमन शर्मा, भारत भाटी, आकाश शर्मा, धर्मन रौनीजा, आकाश शर्मा, मनीष अत्रि,अजीत भाटी, सुन्दर मिर्जापुर, हसीन जेवर, सुनील सिहं, अनिल रौनीजा, योगेश रौनीजा, मनीष शर्मा, मुजीब खान, पवन सिहं, एल पी सिहं, महेश निलौनी, रामअवतार सिहं, अनिल सोलंकी, अमित भाटी आदि लोग मौजूद रहे।